Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस की अवैध कटान पर कार्रवाई:प्रतिबंधित आम की लकड़ी ले जा रहे पांच अरेस्ट, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में अवैध कटान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित आम के पेड़ों की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे पांच अभियुक्तों को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया है। मौके से लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर सीज कर दी गई हैं। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने की है। सहारनपुर में प्रतिबंधित वृक्षों की कटान रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। सीओ मुनीश चन्द्र के मुताबिक शनिवार को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम वन विभाग के अधिकारियों के साथ गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दीं, जिनमें लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने वाहनों को रोककर जांच की और लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध अनुमति पत्र मांगा। चालक और उनके साथ मौजूद लोग कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में प्रतिबंधित आम के पेड़ों की कटी हुई लकड़ी भरी हुई थी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मौके पर मौजूद पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शादाब पुत्र शहजाद निवासी हरोड़ा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, रऊफ पुत्र इस्लाम, आजाद पुत्र फारुख, मोहसीन पुत्र मकशूर तथा आसिफ पुत्र माहरुफ निवासी ग्राम अल्हेडी, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। बरामद वाहनों को थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम के साथ वन विभाग के अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कटान और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प्रशासन सख्त:डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, 80%से अधिक अभ्यर्थी मौजूद
    Next Article
    इकाना में कल IPL मैच, बदला रहेगा ट्रैफिक:शहीद पथ पर कई पाबंदियां रहेंगी, घर से निकलने से पहले प्लान और नियम पढ़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment