Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर नवादा रोड पर 2 करोड़ का नाला निर्माण शुरू:जलभराव की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत, महापौर और नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर शहर के नवादा रोड क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को वार्ड 10 में नवादा रोड पर आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और नगरायुक्त शिपू गिरि ने नारियल फोड़कर एवं गेंती चलाकर किया। यह नाला लगभग दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नाला बनने से न केवल जलभराव की समस्या समाप्त होगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह नाला काजीपुरा कब्रिस्तान के सामने से सर्किट हाउस रोड तक बनाया जाएगा, जिससे पूरे इलाके की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। महापौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सहारनपुर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम हो रहा है, जिसमें नालों का निर्माण और ढमोला नदी की सफाई भी शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा और पार्षद दिग्विजय चौहान ने भी इस कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद ने बताया कि प्रस्तावित आरसीसी नाले की लंबाई करीब 1200 मीटर और चौड़ाई एक मीटर होगी। इसे आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने महापौर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद संजय सैनी, वीरेंद्र उपाध्याय, सोपिन पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को बताया ऐतिहासिक:ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता, महिलाओं की भागीदारी पर जोर
    Next Article
    सचखंड एक्सप्रेस में 7 माह के मासूम की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम, दिल्ली का रहने वाला है परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment