Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती की संदिग्ध मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, संपत्ति विवाद को बताया वजह

    17 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की गोटेशाह गली नंबर-2 में युवती हया खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को मृतका के परिजन पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, हया खान अपने पिता सिकंदर खान की इकलौती वारिस थीं, जिनकी कई वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद हया अपनी मां सलमा के साथ रहती थीं। बाद में सलमा ने दूसरी और फिर तीसरी शादी की, जिसके बाद हया अपने सौतेले पिता सलीम के साथ रहने लगीं। आरोप है कि हया की पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था और उस पर संपत्ति बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के चाचा चंगेज खान ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 27 अप्रैल को हया की मौत की सूचना परिवार की ओर से नहीं मिली, बल्कि अन्य लोगों से जानकारी प्राप्त हुई। जब वे मौके पर पहुंचे, तो पहले उन्हें बीमारी से मौत की बात बताई गई। चंगेज खान के अनुसार, शव देखने पर हया के गले पर निशान, हाथ मुड़े हुए और शरीर पर चोट के संकेत मिले, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। परिजनों का दावा है कि पहले मौत को बीमारी बताया गया और बाद में कहानी बदलकर आत्महत्या करार दिया गया। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घटना से पहले रात में हया के साथ मारपीट हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन, टीईटी पर संघर्ष का ऐलान:सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, सरकार पर हितों की अनदेखी का आरोप
    Next Article
    गाजियाबाद में उर्वरक कालाबाजारी रोकने के निर्देश:पीओएस बिक्री अनिवार्य, फार्मर आईडी पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment