Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पोस्ट से समाज में जाति और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने की आशंका थी। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र से हुई। जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एसआई अनिल कुमार अपनी टीम के साथ गागलहेड़ी और नन्हेड़ा बेद बेगमपुर गांवों में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नन्हेड़ा बेद बेगमपुर निवासी अहकाम पुत्र इस्लाम ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी 'malik_ahkam_07' पर एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए लोगों को उकसाने वाला संदेश लिखा गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट के माध्यम से समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया गया, जो एक कानूनी अपराध है। इस मामले में थाना गागलहेड़ी में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी अमित नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अहकाम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अहकाम पुत्र इस्लाम के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित नागर, एसआई अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल निशांत चौधरी शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बारिश-तेज हवा से फसलें गिरीं:सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों और पत्ता गोभी बर्बाद होने की कगार पर, किसान परेशान
    Next Article
    अयोध्या में अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज:अमन-शांति की मांगी दुआ, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment