Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में देवबंदी उलेमा का 'एक्स मुस्लिम' पर बयान:कारी इसहाक बोले-जो लोग 'एक्स मुस्लिम' के नाम पर सक्रिय हैं, उनके पूरे नेटवर्क जांच कराई जाए

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर में जमीअत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने एक वीडियो जारी कर 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी पर अपना बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी जो कथित तौर पर एक बच्चे के अपहरण और हत्या जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ी है, सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि एक 'खतरनाक ट्रेंड' की ओर इशारा करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या 'एक्स मुस्लिम' बनकर सार्वजनिक मंचों पर किसी धर्म के खिलाफ लगातार विवादित बयान देने वालों की पृष्ठभूमि और मंशा की गहराई से जांच नहीं होनी चाहिए? मौलाना ने आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत पहचान बनाने, प्रसिद्धि पाने या खास वर्ग को प्रभावित करने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस तरह की गतिविधियां समाज में गलत संदेश देती हैं और आपसी सौहार्द को कमजोर कर सकती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले को केवल एक आपराधिक घटना मानकर सीमित न रखा जाए, बल्कि 'एक्स मुस्लिम' के नाम पर सक्रिय लोगों की व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जाए। कारी इसहाक गोरा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और किसी को भी अपनी पहचान का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, 3 युवकों की मौत:बुलंदशहर में केके लगने पर दोस्तों के बीच विवाद, सभासद के भाई की भी गई जान
    Next Article
    IPL में लखनऊ vs कोलकाता:सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, हेड टु हेड में पंत की टीम का पलड़ा भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment