Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दूसरी महिला के साथ देख बेकाबू हुई पत्नी:सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, जेवर हड़पने और देह व्यापार के दबाव जैसे गंभीर आरोप; पति ने बताया साजिश

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पेपर मिल रोड पर देर रात एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और तूल दे दिया है। बताया जा रहा है कि पूजा जैन नाम की महिला ने अपने पति गौरव जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी साल 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करता था और कई बार घर से निकाल चुका है। महिला का कहना है कि गौरव जैन का लंबे समय से एक दूसरी महिला से संबंध है और वह उसी के साथ रह रहा है। 4 अप्रैल की रात जब उसे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद मौके पर जमकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मामले को और गंभीर बनाते हुए पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति आईपीएल में सट्टा खिलाने का काम करता है और उसके जेवरात भी दूसरी महिला को दे चुका है। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी दावा किया कि उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर गौरव जैन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि यह सब उन्हें फंसाने की साजिश है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ चली। पुलिस का कहना है कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई:उनके सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
    Next Article
    गाजीपुर में 30 घंटे बाद मिला ट्रेलर चालक का शव:गंगा नदी में खलासी की तलाश जारी, वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुआ था हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment