Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ठेके की शराब फेंकने पर 13 पर FIR:एक होमगार्ड पर भी हुआ मुकदमा, तोड़फोड़; रोड जाम और रंगदारी मांगने का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव आमवाला स्थित देसी शराब ठेके पर हंगामा करने पर एक होमगार्ड समेत 13 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ठेका इंचार्ज संदीप शर्मा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, करीब 5 बजे लाठी-डंडों से लैस महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने दुकान पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ दुकान में घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट की, बल्कि लाखों रुपये की शराब और सामान को नुकसान पहुंचाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। लाठी-डंडा लेकर महिलाएं पहुंची थीं तहरीर में बताया गया है कि ये ठेका वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी विभाग द्वारा बरेली निवासी कुलदीप सिंह को आवंटित है और पिछले दस वर्षों से गांव में शांतिपूर्वक संचालित हो रहा था। घटना के समय दुकान पर सेल्समैन अर्पित कंबोज मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग, जिनमें ओमवती, मौसम, संगीता, उषा, इंद्रो, रेखा उर्फ गल्टो, बाला, मुलेलता, मुन्नी, टिनू, सागर, करतार, ब्रजपाल (होमगार्ड) समेत कई अन्य शामिल बताए गए हैं, एकजुट होकर दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने सेल्समैन से कहा कि उनके परिवारों ने शराब पर काफी पैसा खर्च किया है, इसलिए उन्हें दो-दो लाख रुपए दिए जाएं, अन्यथा दुकान नहीं चलने दी जाएगी। विरोध करने पर भीड़ जबरन दुकान में घुस आई और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और नकदी रखने वाली पेटी को भी नुकसान पहुंचाया। शराब की 24 पेटियां सड़क पर फेंक दीं इतना ही नहीं, आरोपियों ने दुकान में रखी 24 पेटियां शराब बाहर सड़क पर फेंक दीं और उन्हें लाठियों से तोड़कर सड़क पर फैला दिया। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कानून-व्यवस्था बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद और थाना फतेहपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया। आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता के अनुसार, पिछले कई दिनों से गांव के कुछ लोग दुकान का विरोध कर रहे थे। नारेबाजी कर ठेका बंद कराने का प्रयास किया जा रहा था और ग्राहकों को डराकर भगा दिया जाता था। घटना के बाद आरोपियों ने दोबारा दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट में कन्फ्यूजन:निशातगंज रोटरी पर शार्प कट बनाया, डालीगंज की ओर नहीं लगाया साइन बोर्ड
    Next Article
    रात का तापमान सामान्य से 1.9°C कम, सुबह हल्की सर्दी:आगरा में रविवार सुबह हल्की धूप, इस सप्ताह बाद बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment