Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दहेज के लिए छीनी तीन नवजात की जिंदगियां:पीड़िता बोली-ससुराल वाले करते हैं बुलेट और 5 लाख की मांग, जबरन कराया गर्भपात

    6 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। थाना जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली महिला वंदना अठवाल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर न सिर्फ दहेज मांगने बल्कि मारपीट, छेड़छाड़ और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत तक का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस लाइन में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 8 मार्च 2018 को माहेश्वरी धर्मशाला में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने बाइक, जेवर, फर्नीचर समेत करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज का ताना देना शुरू कर दिया और बुलेट बाइक व 5 लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। बेटी के जन्म के बाद ससुरालवालों का बदला रवैया महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद उससे घर का सारा काम कराया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वर्ष 2020 में उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च मायके वालों ने उठाया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और लगातार पैसों की मांग जारी रही। पीड़िता ने बताया कि दूसरी बेटी के जन्म (2022) के बाद उसे ताने दिए जाने लगे और उस पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों ने उस पर दबाव बनाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परिवार के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ और जबरन संबंध बनाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और चरित्र पर भी सवाल उठाए जाते थे। तीन बार गर्भपात कराया, फिर घर से निकाल दिया सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने उस पर भ्रूण का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पीड़िता का दावा है कि पेट में लात मारने के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को ससुराल पक्ष ने उसे दोनों बेटियों समेत घर से निकाल दिया और धमकी दी कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, उसे वापस नहीं आने दिया जाएगा। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में हल्की बारिश से तापमान गिरा:चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन बढ़ी ठंडक, किसान चिंतित
    Next Article
    Manish Malhotra Mother Passes Away: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment