Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ट्रांसफर के बाद भी महिला अधिकारी नहीं हटी:पार्षदों ने की शिकायत, भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मंडलायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम के विद्युत विभाग कार्यालय में तैनात एक महिला सहायक अभियंता के स्थानांतरण को लेकर पार्षदों में असंतोष सामने आया है। शुक्रवार को कई पार्षदों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। पार्षदों का आरोप है कि शासनादेश के बावजूद संबंधित महिला अधिकारी का स्थानांतरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के वार्ड संख्या 45 के पार्षद फ़राज़ अंसारी ने भी मंडलायुक्त को ज्ञापन प्रेषित कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त महिला अधिकारी का स्थानांतरण आदेश 4 सितंबर 2025 को वाराणसी के लिए जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह अभी तक सहारनपुर नगर निगम में ही कार्यरत हैं। पार्षद का आरोप है कि यह देरी केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का परिणाम है। फ़राज़ अंसारी ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत उक्त अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनके अनुसार, पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में कराए जाने वाले विद्युत कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी जाती, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग एक माह पूर्व मंडलायुक्त द्वारा नगर आयुक्त को इस स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आदेशों की अनदेखी की जा रही है, जो शासन की मंशा के विपरीत है। पार्षद फ़राज़ अंसारी ने मंडलायुक्त से इस पूरे मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो पार्षद आगे और भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर अब नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुदेशक ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में मौत:घर पहुंचे और उल्टियां होने लगीं, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए
    Next Article
    आजमगढ़ में महिलाओं ने जताया प्रधानमंत्री का आभार:सपा को बताया फूट डालो राज करो वाली पार्टी, नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment