Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सीटीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा:मेरठ विजिलेंस से व्यापारी की शिकायत पर बिछाया ट्रैप, आवास से बरामद किए एक लाख रुपए

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में राज्य कर विभाग में तैनात एक सीटीओ को मेरठ विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी सुनील कुमार को उनके आवास से ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। यह कार्रवाई सहारनपुर के एक व्यापारी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें अधिकारी पर लगातार अवैध वसूली और कारोबार में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता व्यापारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी सीमा क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान बिलों में कमी निकालकर अनावश्यक दबाव बनाता था। 28 मार्च 2026 को सहारनपुर बाईपास स्थित लोटे के पुल के पास व्यापारी के वाहन को रोक लिया गया और माल समेत गाड़ी को कार्यालय में खड़ा करा दिया गया। उस समय अधिकारी द्वारा करीब तीन लाख रुपये जुर्माने की बात कही गई थी। व्यापारी ने बताया कि 2 अप्रैल को उससे सरकारी खाते में लगभग 1.95 लाख रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए, जबकि इसके अलावा एक लाख पांच हजार रुपये नकद भी लिए गए। इस नकद राशि का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं दिया गया। भुगतान के बाद ही वाहन को छोड़ा गया। इसके बावजूद आरोपी अधिकारी ने ई-वे बिल में खामियां बताकर आगे भी एक लाख रुपये की मांग की और हर महीने रिश्वत देने का दबाव बनाया। लगातार हो रही उत्पीड़न से परेशान होकर व्यापारी ने मेरठ विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार, जैसे ही व्यापारी ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीटीओ दिल्ली रोड स्थित कार्यालय सहायक आयुक्त, सचल दल द्वितीय इकाई में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं विजिलेंस टीम मामले की आगे जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की अवैध वसूली में और कौन-कौन शामिल था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में 5 मई से यूजी एडमिशन शुरू:प्राचार्या बोलीं - 19+ कोर्स समेत NCC-NSS, स्पोर्ट्स और स्टार्टअप प्लेटफॉर्म से मिलेगा ऑलराउंड डेवलपमेंट
    Next Article
    हरदोई स्टेशन पर सांसद ने खामियां पाईं:ट्रेनों के ठहराव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment