Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई स्टेशन पर सांसद ने खामियां पाईं:ट्रेनों के ठहराव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत ने सोमवार को हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्थागत कमियों, अधूरे कार्यों और ट्रेनों के ठहराव को लेकर गहरी असंतुष्टि व्यक्त की। सांसद ने मुरादाबाद मंडल से आए रेल अधिकारियों को मिनट्स (कार्यों के ब्यौरे की फाइल) भूलने पर फटकार लगाई। सांसद रावत ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद हरदोई में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है, जबकि शाहजहांपुर और सीतापुर जैसे पड़ोसी जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रेनों के ठहराव की जल्द समीक्षा की जाए और वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव पर गंभीरता से विचार किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। सांसद ने पुराने और जर्जर टीन शेड के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य की सैंपलिंग सीलबंद तरीके से कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भी असंतुष्टि जाहिर की। जनप्रतिनिधियों में असंतोष स्पष्ट दिखाई दिया इस निरीक्षण में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी भी मौजूद थे। उन्होंने भी निर्माण कार्य और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से सवाल किए। हालांकि, अधिकारी कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे जनप्रतिनिधियों में असंतोष स्पष्ट दिखाई दिया। सांसद ने यह भी बताया कि एक वर्ष पहले हुई बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन अब तक नहीं हुआ है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन महीने बाद फिर से बैठक कर सभी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी और प्रगति का आकलन किया जाएगा। इस दौरान हरदोई-सीतापुर-नैमिषारण्य-बालामऊ के बीच एक सर्कुलेशन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजे जाने की बात भी कही गई। निरीक्षण के दौरान डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) परितोष गौतम, स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरसी लाल मीना, सीएमआई अंबुज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सीटीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा:मेरठ विजिलेंस से व्यापारी की शिकायत पर बिछाया ट्रैप, आवास से बरामद किए एक लाख रुपए
    Next Article
    कर्ज में डूबे इकलौते बेटे ने जहर खाया:झांसी में दम तोड़ा, 5 लाख का कर्ज था, 3 लोग परेशान कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment