Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पट्टाधारकों के यूकेलिप्टिस पेड़ काटे:भूमाफियाओं पर जातिसूचक गालियां देने, धमकाने का आरोप; डीएम से न्याय की गुहार

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के पापडेकी रसूलपुर गांव में अनुसूचित जाति के पट्टाधारकों ने भूमाफियाओं पर यूकेलिप्टिस के पेड़ अवैध रूप से काटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की। पट्टाधारकों के अनुसार, उन्हें वर्ष 1976 में गांव के खरारा नंबर 246, 247, 71, 69 आदि भूमि पर आसामी पट्टे आवंटित किए गए थे। वे इस भूमि पर खेती करते थे और यूकेलिप्टिस के पेड़ उगा रहे थे। हालांकि, 1999 में शासन ने इन पट्टों को निरस्त कर दिया था। पट्टाधारकों ने इसके खिलाफ राजस्व परिषद इलाहाबाद में अपील की, लेकिन बाद में उनके मुकदमे खारिज हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि 2018 में प्रशासन ने भूमि और पेड़ों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बावजूद, पेड़ों की देखरेख पट्टाधारक ही करते रहे। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से पेड़ काटकर बेच दिए थे, जिसके संबंध में गागलहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। नवीनतम घटना 10 अप्रैल 2026 को हुई, जब शहजाद (पुत्र महमूद, निवासी हसनपुर) और दाऊद (पुत्र अख्तर, निवासी पापडेकी रसूलपुर) सहित अन्य लोगों ने लगभग 20-25 मजदूरों के साथ मिलकर पावर आरी से लगभग 800 यूकेलिप्टिस के पेड़ काट दिए। जब पट्टाधारक मौके पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस, लेखपाल और एसडीएम को दी गई थी, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों ने उसी दिन गागलहेड़ी थाने में तहरीर दी, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कर्मवीर, मुनेश, अशोक कुमार, पवन कुमार, संजय, धीर और अन्य पट्टाधारकों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनके पेड़ों का हक दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में RSS के कार्यक्रम में हंगामा:सह प्रचार प्रमुख से पूछा- UGC मुद्दे पर संघ आंदोलन क्यों नहीं करता?
    Next Article
    बुलंदशहर के धार्मिक स्थलों को 3.15 करोड़ मंजूर:पांच प्रमुख स्थलों का होगा कायाकल्प और पर्यटन विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment