Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिसकर्मी से 96 हजार का फ्रॉड:अनजान नंबर से कॉल आई, रिसीव करते ही फोन हैंग, बिना ओटीपी बताए एकाउंट से रकम निकली

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में साइबर ठगों ने पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 96,666 रुपए निकाल लिए। पीड़ित का दावा है कि उसने न किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही कोई बैंक डिटेल दी। अनजान नंबर से आई कॉल रिसीव करते ही मोबाइल फोन हैंग हो गया और कुछ देर बाद खाते से रकम ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। कॉल उठाई, कुछ ही देर में खाते से निकल गए रुपए पुलिस लाइन में तैनात भूपेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह ने सदर बाजार थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही मोबाइल अचानक हैंग हो गया। कुछ देर बाद बैंक खाते से 96,666 रुपए कटने की जानकारी मिली। फिनो पेमेंट्स बैंक के खाते में भेजी गई रकम भूपेंद्र ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से निकली रकम फिनो पेमेंट्स बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं किया और न ही किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा की। पुलिस को दिए ट्रांजैक्शन के सबूत पीड़ित ने शिकायत के साथ ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और अन्य जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। जांच शुरू, साइबर एंगल से पड़ताल सदर बाजार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिना ओटीपी साझा किए खाते से रकम कैसे ट्रांसफर हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा,9-माह की बच्ची की मौत:फिरोजाबाद में 6 लोग घायल, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार
    Next Article
    गोरखपुर में फंदे से लटकी युवक की लाश मिली,:सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment