Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, बलवा केस में था फरार

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों से देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है। जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र का है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देर रात शकलापुरी रोड पर पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की बाइक कच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो दुर्गापुरी कॉलोनी, मूंगागढ़ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सहारनपुर के अलग-अलग थानों में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में दर्ज बलवा के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के गोरेगांव में 24 मंजिला इमारत में आग: 72 साल की महिला की मौत
    Next Article
    कंगना रनोट@40; आदित्य पंचोली के डर से बिल्डिंग से कूदीं:चंबल में डाकुओं के गन पॉइंट पर आईं, 4 नेशनल अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment