Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण महिला की जान गई। उन्होंने अस्पताल को सील करने और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर और सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। मृतक महिला की पहचान अनीषा (24) पत्नी चंचल राय के रूप में हुई है, जो देवकली, थाना सुखपुरा, बलिया की निवासी थीं। उन्हें रविवार दोपहर करीब दो बजे पथरी के इलाज के लिए अपूर्वा अस्पताल लाया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। अनीषा का मायका जगदीशपुर गांव, लालगंज, थाना दोकटी में है। उनके पिता का नाम डॉ. हरे कृष्ण पाण्डेय और माता का नाम अनीता पाण्डेय है। समाचार लिखे जाने तक, रात 11:30 बजे तक परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। इस संबंध में एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि अनीषा को पथरी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था और परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने परिजनों को तहरीर देने को कहा है और आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की टीम से जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब गोरखपुर में स्टंट करना पड़ेगा महंगा:SSP बोले- FIR के बाद सीज होगी गाड़ी, 5 दिनों में स्टंट के दो मामले आए थे सामने
    Next Article
    बहू ने 3 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश:लखनऊ में प्रेमी संग सास का गला दबाकर निकाले जेवर, लूट दिखाने का था प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment