Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दोनों हाथों में दीपक जला की दंडोति परिक्रमा:परिवार और देश की खुशहाली के लिए मां केला देवी के दरबार में प्रार्थना

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र में शहर के कुशवाहा नगर निवासी राजू राजपूत ने अपने परिवार के साथ मां केला देवी के दरबार के लिए दंडोति यात्रा शुरू की है। यह यात्रा व्यक्तिगत मनोकामनाओं के साथ-साथ परिवार, समाज और देश की खुशहाली के लिए की जा रही है। राजू राजपूत ने रात में अपने हाथों में दीपक जलाकर यात्रा प्रारंभ की। राजू राजपूत ने बताया कि वे मां केला देवी में गहरी आस्था रखते हैं। उनका कहना है कि हर कठिन समय में वे देवी से शक्ति और मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं। इसी आस्था के चलते उन्होंने इस बार दंडोति लगाकर यात्रा करने का संकल्प लिया है, जिसमें वे हर कदम पर दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… उन्होंने वर्तमान में देश-दुनिया में चल रहे युद्ध जैसे हालातों पर चिंता व्यक्त की। राजू राजपूत ने कहा कि वे देवी से विश्व में शांति स्थापित करने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनका मानना है कि मां की कृपा से ही विश्व में शांति और सद्भाव कायम हो सकता है। इस यात्रा में उनका पूरा परिवार भी उनके साथ है, जो उनका सहयोग कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस आस्था यात्रा को लेकर समर्थन देखा जा रहा है और वे राजू राजपूत को रास्ते में शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने रात्रि के अंधेरे में इस परिक्रमा को शुरू किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण:देवरिया में युवक पर केस दर्ज, पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता
    Next Article
    बिजनौर में युवती गंगा बैराज से लापता:24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, नदी में कूदने की आशंका, SDRF कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment