Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में NDPS एक्ट पर पुलिस सख्त:एसएसपी ने बैठक कर दिए तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी अभिनन्दन ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस गोष्ठी में एसपीसिटी व्योम बिंदल, एसपी ग्रामीण सागर जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। एसएसपी अभिनन्दन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन कराने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थों की बरामदगी से जुड़े मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को बेहद मजबूत और पारदर्शी बनाया जाए। एसएसपी ने कहा कि हर कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के अनुरूप होनी चाहिए, जिसमें सीलिंग, सैंपलिंग और फॉरेंसिक परीक्षण जैसी प्रक्रियाएं पूरी सावधानी और नियमों के तहत संपन्न की जाएं, ताकि न्यायालय में अभियोगों की दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, जिले में नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक तत्वों पर सतत नजर बनाए रखने के साथ-साथ खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि स्थानीय स्तर पर सूचना संग्रहण को बेहतर बनाकर नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाए। इस बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सहारनपुर में नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में नगला बंजारा के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    IPL का पहला मैच RCB vs SRH:जैकब डफी को एक ओवर में 2 विकेट, अभिषेक और हेड को कैच कराया; SRH- 29/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment