Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नशे के सिंडिकेट का मास्टरमाइंड अरेस्ट:डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का 10 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना सरसावा पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा-2.0' के तहत शातिर तस्कर हरवीर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 10 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी देहात मयंक पाठक ने इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीआईजी के सख्त निर्देशों पर जिलेभर में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है, जिसने तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले की शुरुआत 21 अप्रैल को मिली एक सूचना से हुई थी। पुलिस ने ग्राम शेखपुरा में एक कमरे से 4 क्विंटल 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ाया और मुखबिर की सटीक जानकारी पर कार्रवाई की। गुरुवार को पुलिस ने नकुड़ रोड स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे पर दबिश दी। यहीं से मुख्य आरोपी हरवीर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 6 क्विंटल 2 किलोग्राम और डोडा पोस्त बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी हरवीर ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध कारोबार को चला रहा था। उसका बेटा इस गिरोह का मुख्य संचालक था और पूरी सप्लाई चेन को संभालता था। तस्कर ने गांव में ठेके पर जमीन लेकर उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया और पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, डोडा पोस्त के सप्लायरों और खरीदारों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में व्यापारियों का प्रीपेड मीटर पर प्रदर्शन:सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, लोगों में आक्रोश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत:बेटी को दवा दिलाकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment