Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर की मारपीट:दीवार फांदकर घर में घुसे हमलावर, महिला और बच्चों को घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद, 9 पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के पुष्पांजलि विहार में मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां नकाबपोश महिलाओं और उनके साथ आए लोगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विरेंद्र ने अपनी मां से पुष्पांजलि विहार स्थित मकान की गिफ्ट डीड अपने नाम कराई थी। इसके बाद उसने यह मकान विशाल सिंह नाम के व्यक्ति को बेच दिया। बताया जा रहा है कि मकान कुछ समय से बंद पड़ा था। इसी बीच विरेंद्र के भाई संग्राम सिंह को इसकी जानकारी हुई और वह अपने परिवार के साथ उस मकान में रहने लगा। जब खरीदार विशाल सिंह को इस बात का पता चला कि उसके खरीदे हुए मकान में कोई रह रहा है, तो वह अपने पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि विशाल और विरेंद्र पक्ष के लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और वहां मौजूद महिला व बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर महिलाओं ने अपने चेहरे दुपट्टे से ढके हुए थे। उन्होंने घर के अंदर मौजूद महिलाओं को जबरन बाहर खींचकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना जनकपुरी पुलिस ने विरेंद्र और विशाल सिंह पक्ष के कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के कालेराम और जानकी महल में मनेगी हनुमान जयंती:भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा, बधाई गीत गाए जाएंगे
    Next Article
    डेटिंग एप के जरिए ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:नोएडा में लोगों से दोस्ती कर मिलने बुलाते, ब्लैकमेल कर पैसे लेते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment