Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेटिंग एप के जरिए ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:नोएडा में लोगों से दोस्ती कर मिलने बुलाते, ब्लैकमेल कर पैसे लेते

    2 hours ago

    2

    0

    नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ग्रांइडर डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी कर लूट करने वाले गैंग के तीन लोगों को पकड़ा है। इनके नाम शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल हुई है। ये तीनों नोएडा के होशियारपुर में रहते है। इनके पास से 30 हजार रुपए नकद, 04 मोबाइल फोन, एक कार दो नंबर प्लेट बरामद की गई। शिवम इस गैंग का मास्टर माइंड है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि ये तीनों गैंग बनाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप) के जरिए लोगों से दोस्ती करते है। इसके बाद उनसे संपर्क बनाकर तय किए गए स्थान पर बुलाते है। वहां उसने लूटपाट करते है। डरा धमका और ब्लैक मेल करके उनके खातों में जमा रुपए लेते है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की जरिए इन तीनों को गिरफ्तार किया है। ये छह महीने से इस तरह की गतिविधि में लिप्त है। अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है। इनके पास मिले मोबाइल का डेटा निकाला जा रहा है। इस गैंग के मास्टर माइंड शिवम का नोएडा के कई थानों में मुकदमे दर्ज है। बता दे इससे पहले भी नोएडा में ग्राइंडर ऐप के जरिए डेटिंग कर लूटपाट के मामले सामने आ चुके है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर की मारपीट:दीवार फांदकर घर में घुसे हमलावर, महिला और बच्चों को घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद, 9 पर FIR
    Next Article
    कानपुर में टेनरीकर्मी का सुसाइड से पहले ऑडियो:प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और ज्वैलरी मांगने का आरोप, पत्नी ने शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment