Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नोडल अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश:सीएम ऑफिस में तैनात है डॉ.कुनाल, पत्रकार पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक नया विवाद सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में तैनात नोडल अधिकारी (अपंजीकृत चिकित्सक) डॉ. कुनाल जैन ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने, दबाव बनाने, झूठी खबरें चलाने और हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. कुनाल जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में बेहट रोड स्थित स्टार पैलेस के सामने संचालित डॉ. यासमीन राव के प्रतिष्ठान के खिलाफ शिकायत मिलने पर नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। तहरीर के अनुसार, नोटिस जारी होने के बाद इरशाद मुण्डन नामक व्यक्ति, जो खुद को एक समाचार पत्र का संपादक बताता है, ने डॉ. यासमीन राव के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा मीडिया में खबरें प्रकाशित कर विभाग पर संरक्षण देने के आरोप भी लगाए गए। शिकायत के आधार पर सीएमओ के निर्देश पर 15 अप्रैल को देहात कोतवाली पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया गया। डॉ. जैन का आरोप है कि सीलिंग कार्रवाई के बाद लगातार क्लीनिक की सील खुलवाने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों के सील खोलना संभव नहीं था, इसके बावजूद फोन कॉल, शिकायतों और अन्य माध्यमों से दबाव बनाया जाता रहा। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि 18 अप्रैल को इरशाद मुण्डन ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देकर पहले प्रकाशित खबर को असत्य बताया और इसके लिए अपने जिला प्रभारी को जिम्मेदार ठहराते हुए खेद व्यक्त किया। इसके बावजूद क्लीनिक की सील खुलवाने के प्रयास जारी रहे। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब 20 अप्रैल को डॉ. जैन को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में एक नकाबपोश महिला खुद को नेहा भारती बताते हुए डॉ. जैन पर 50 हजार रुपये या एक रात संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगा रही है। डॉ. जैन ने इस वीडियो को पूरी तरह झूठा और साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वे उक्त महिला को नहीं जानते और कभी उसके कथित क्लीनिक पर नहीं गए। डॉ. जैन ने आशंका जताई है कि उनकी छवि खराब करने और क्लीनिक की सील खुलवाने के लिए उन्हें फर्जी हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वीडियो में दिख रही महिला की सत्यता की जांच कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी की पार्टी प्रयागराज में 500 सदस्य बनाएगी:AIMIM का विस्तार अभियान जारी, दर्जनों लोगों ने पार्टी जॉइन की
    Next Article
    पीनना डकैती केस का ‘लास्ट लिंक’ भी टूटा:20 हजार का इनामी शिवम उर्फ मोटा गिरफ्तार, 7 बदमाश भेजे जा चुके हैं जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment