Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़:राह चलते लोगों से छीनते थे मोबाइल, बाइक पर मिलकर करते थे वारदात 3 अरेस्ट

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर पुलिस ने मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। बदमाशों के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन, 95 हजार नगद और एक स्क्रू ड्राइवर सेट बॉक्स बरामद हुआ है। मामला थाना तीतरों क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, शामली निवासी निततिन कुमार ने 27 मार्च 2026 ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर थाना तीतरों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को सालियर नहर पटरी के पास से तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अहसन उर्फ हसन निवासी पांडोली थाना नागल, शाकिब निवासी संगम विहार कॉलोनी खाताखेड़ी थाना मंडी और मोहम्मद माजिद निवासी इन्द्रा कॉलोनी थाना बेहट शामिल हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी अहसन उर्फ हसन ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल छीने। उसने ये भी बताया कि वह पहले भी चोरी और छिनैती की घटनाएं कर चुका है। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए 6 मोबाइल शाकिब और मोहम्मद माजिद को बेच दिए थे। इसके बदले उसे कुल 44 हजार रुपए मिले। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी मोबाइल आसपास के क्षेत्रों में की गई छिनैती और चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे बैरियर से टकराया लोडर, जीटी रोड 2KM जाम:गुमटी क्रॉसिंग की घटना, 30 मिनट के बाद खुला बैरियर
    Next Article
    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने ली शपथ:CM बोले- पत्रकारों को सस्ते आवास और कैशलेस हेल्थ सेवा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment