Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में लापता किशोर का शव जंगल में बरामद:परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर अजय सैनी का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन भी किया। जानकारी के अनुसार, गांव जोला डिडौली डोली निवासी अजय सैनी 26 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे नागल किसी काम से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 27 अप्रैल को अजय के पिता सागर सैनी ने नागल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन तीन दिन तक कोई सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना मिली कि गांव बोहडूपुर के जंगल में काली नदी के पास एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान अजय सैनी के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात में ही नागल थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार को भी सैकड़ों लोग धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो अजय की जान बचाई जा सकती थी। करीब आठ घंटे चले इस हंगामे के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएमए समेत चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:कानपुर में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में हाथी के हमले से बुजूर्ग की मौत:सुनारीपुर वन क्षेत्र में हाथियों को चराते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment