Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल भगोड़ा घोषित:4 साल से फरार है, अब तक तीन चीनी मिल जब्त हो गई है

    3 hours ago

    2

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया और पूर्व MLC मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उससे जुड़ी करीब 1000 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं, जिनमें तीन प्रमुख चीनी मिलें भी शामिल हैं। इस कार्रवाई से जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सियासत और कारोबारी गलियारों में भी हलचल मच गई है। इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। ये कार्रवाई भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) के तहत की गई है, जिसे देश में आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने के लिए अहम कानून माना जाता है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मोहम्मद इकबाल लंबे समय से जांच एजेंसियों से बचता आ रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया तेज की गई और कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी। बताया जा रहा है कि जब्त की गई संपत्तियों में तीन बड़ी चीनी मिलें शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1000 करोड़ रुपए आंकी गई है। ईडी की इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की आर्थिक अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। मोहम्मद इकबाल का नाम उत्तर प्रदेश के बड़े खनन माफियाओं में लिया जाता रहा है। वो पूर्व में बसपा से विधान परिषद सदस्य (MLC) भी रह चुका है। उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध खनन और अन्य गंभीर आर्थिक अपराधों के कई मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में भी ईडी ने इकबाल से जुड़ी एक कथित अवैध यूनिवर्सिटी को जब्त किया था, जिसका संचालन उसके परिवार के सदस्य कर रहे थे। यह मामला भी लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर बना हुआ था। फिलहाल ईडी इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है। आरोपी से जुड़े अन्य ठिकानों, संपत्तियों और नेटवर्क की भी गहन पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे कई और नाम सामने आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधम गैंग का 50 हजार का इनामी आशु ढेर:मेरठ STF और मुरादाबाद पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया
    Next Article
    आगरा-ग्वालियर हाईवे किनारे अधजला शव मिला:सैंया क्षेत्र में खेत से मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment