Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कल 101 स्थानों पर होगी ईद की नमाज:भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई जाएगी बैरिकेडिंग, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कल शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन सहित सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शासन-प्रशासन ने जारी गाइडलाइन के अनुसार ही नमाज अदा करने की अपील की है। शुक्रवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है। शहर की मुख्य ईदगाह में सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। सहारनपुर में कुल 101 स्थानों पर ईद की नमाज होगी। भीड़ के दबाव को कम करने और व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। नमाज के शुरुआती समय में मस्जिद अनार वाली (मीरकोट) में सुबह 6:40 बजे, मदरसा जामिआ मज़ाहिर उलूम (वक्फ) और मस्जिद कंपनी बाग (पुरानी चुंगी) में 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद शरबतियापीर और बड़ी सराय (नखासा बाजार) में 6:50 बजे नमाज का समय तय किया गया है। इसके बाद शाही मस्जिद (हिरन मारान), मस्जिद अंसारियान शाहमदार, मस्जिद हलवाइयान नखासा बाजार, दो मंजिला मस्जिद पुल कम्बोहान और मस्जिद कदीम खानालमपुरा में सुबह 7:00 बजे नमाज होगी। पुरानी जामा मस्जिद (चूड़ी बाजार) और मस्जिद निर्गनशाह कब्रिस्तान में 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। मदरसा जामिआ मज़ाहिर उलूम (जदीद), नई मस्जिद छीपियान, मस्जिद घंटाघर और मस्जिद मुतरिबान मोहल्ला काजी में 7:30 बजे नमाज होगी। मस्जिद चंवर बर्दारान चौकी सराय में 7:45 बजे और मस्जिद कमंगरान चौकी सराय में 8:00 बजे नमाज का समय निर्धारित है। सुबह 8:15 बजे मस्जिद जोगियान शाहमदार चौक में नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद टोपिया सराय और कब्रिस्तान मस्जिद नूर बस्ती में 8:30 बजे, मस्जिद आईनो वाली चौकी सराय में 8:45 बजे तथा मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय और मस्जिद बाजेशाह जनक नगर में 9:00 बजे नमाज का समय तय है। आगे के समय में मस्जिद सक्को वाली गाड़ो का चौक में 9:30 बजे, मदरसा साबरी बाग और अंगूर वाली मस्जिद लक्खी गेट में 10:00 बजे नमाज होगी। शिया शाहजहानी मस्जिद (बड़तला यादगार) में 10:30 बजे तथा मदीना मस्जिद (माई का तकिया) और मस्जिद खिरनी वाली (किशनपुरा) में 11:00 बजे नमाज अदा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म:रिश्ते का भाई गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
    Next Article
    विधायक हाकिम बोले- सूत समेत जनता को ब्याज देंगे:हंडिया में कई काम न करा पाने का दर्द, टेला से बिठौली रोड नहीं बन पा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment