Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:बाइक से जा रहा था, रोकने पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस टीम के साथ ग्राम सबरीपुर जाने वाले नदी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बाइक फिसली, खेतों की ओर भागे आरोपी पुलिस के पीछा करने पर कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते में आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने पर आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी की पहचान ईनाम के रूप में घायल आरोपी की पहचान खुजनावर निवासी ईनाम पुत्र बाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। वहीं उसका साथी अनीस पुत्र नसीम उर्फ बेला मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर), एक रस्सी, तीन छुरे, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कई मुकदमे पहले से दर्ज पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गौकशी, गुंडा एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट, नामांकन बढ़ाने के निर्देश:जर्जर भवनों की निगरानी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को बीएसए ने दिया निर्देश
    Next Article
    गोंडा डीएम सदर तहसीलदार न्यायालय पहुंचे:लंबित वादों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment