Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम सदर तहसीलदार न्यायालय पहुंचे:लंबित वादों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल ने आज सोमवार दोपहर सदर तहसीलदार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने लापरवाही मिलने पर सदर तहसीलदार को कार्रवाई के चेतावनी देते हुए न्यायालय की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की फाइलों का गहनता से अवलोकन किया है। तहसीलदार मनीष वर्मा ने स्वयं फाइलों को पलटकर अधिकारियों को जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सदर तहसीलदार को लंबित वादों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करने के निर्देश दिए। वादकारियों को न हो असुविधा उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा अवसर प्रदान करते हुए पुराने लंबित मामलों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने न्यायालय में मौजूद सभी फाइलों के उचित रखरखाव का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने न्यायालय की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और वादकारियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। जनता का विश्वास हो मजबूत जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को पूरा अवसर मिले और उनकी बातों को निष्पक्षता से सुना जाए। डीएम ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका उद्देश्य था कि इससे प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था में जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सदर चंदन जायसवाल और कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:बाइक से जा रहा था, रोकने पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
    Next Article
    Sanchita Ugale: मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में कर चुकी हैं काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment