Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी बिल और ट्रांसपोर्ट दस्तावेजों से घोटाला:कागजों में 7.84 करोड़ की चीनी खरीद दिखाकर 39 लाख का ITC क्लेम, 6 पर FIR

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में राज्य कर विभाग की जांच में जीएसटी फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। फर्जी लेनदेन को वैध दिखाने के लिए जीएसटी पोर्टल पर 7.84 करोड़ रुपए की चीनी खरीद दर्शाई गई, जबकि हकीकत में कोई माल खरीदा ही नहीं गया। इस आधार पर करीब 39.21 लाख रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) भी क्लेम किया गया। राज्य कर संभाग-ए के सहायक आयुक्त पवन की तहरीर पर जनकपुरी पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि जीएसटी में पंजीकृत फर्म हमजा होजरी, जनता रोड खुर्द पर संचालित नहीं हो रही थी। विभाग ने 3 फरवरी 2026 को जब जांच की, तो पाया कि फर्म करीब छह माह पहले ही वहां से बंद हो चुकी थी। बाद में इसका संचालन खुर्द इंडस्ट्रियल एरिया ढमोला में किया जाना सामने आया। जांच में फर्म की प्रोपराइटर शाहीन के पति सद्दाम हुसैन ने स्वीकार किया कि फर्म का पूरा संचालन वही करते हैं। शाहीन केवल नाम मात्र की स्वामिनी हैं। जीएसटी आईडी, पासवर्ड और बैंक खातों का नियंत्रण दिल्ली और नोएडा की दो अन्य फर्मों के एकाउंटेंट्स के पास था, जो खरीद-बिक्री के बिल और रिटर्न अपने स्तर पर तैयार करते थे। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि चीनी मिलों से बिक्री तो दर्शाई गई, लेकिन परिवहन से जुड़े कई दस्तावेज (बिल्टियां) फर्जी पाए गए। संबंधित ट्रांसपोर्टर ने भी इन बिल्टियों को अपनी कंपनी का न मानते हुए फर्जीवाड़े की पुष्टि की। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हमजा होजरी के माध्यम से गाजियाबाद की बालाजी ट्रेडर्स को भी फर्जी बिक्री दर्शाई गई थी, जिससे पूरे नेटवर्क के जरिए टैक्स चोरी को अंजाम दिया गया। इस पूरे प्रकरण में शाहीन, सद्दाम हुसैन, दिल्ली और नोएडा की फर्मों के एकाउंटेंट्स, एक कारोबारी और एक अन्य फर्म मालिक की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने शाहीन, सद्दाम हुसैन, मनीष, मोहित, गौतम राजकुमार और चेतन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य कर विभाग का कहना है कि इस तरह के फर्जीवाड़ों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा के 2 ब्लड बैंक FSDA की जांच में बंद:प्रदेशभर में 7 रक्त केंद्रों पर रोक, कई जगह ELISA टेस्ट तक नहीं हुआ
    Next Article
    शाहजहांपुर में ‘लव जिहाद’ का वीडियो निकला भ्रामक:पुलिस बोली- सभी आपस में दोस्त, कोई शिकायत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment