Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में डॉक्टर और युवती का शव मिला:कलाई की नस कटी थी, कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

    16 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बुधवार रात करीब 12 बजे एक डॉक्टर और युवती का शव किराए के कमरे में मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। प्राथमिक जांच में डॉक्टर की कलाई की नस कटी मिली, जबकि उसका शव फंदे से लटका था। वहीं युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान केरल निवासी 39 वर्षीय डॉक्टर के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। युवती (24) गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास की है। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस बुधवार रात पड़ोसियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर संदिग्ध स्थिति नजर आने के बाद पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। मृतक की पहचान 39 वर्षीय युवक के रूप में हुई, जो मूल रूप से केरल का रहने वाला था और सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। युवती की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है और वह गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने शुरू की जांच जांच के दौरान युवक की कलाई की नस कटी मिली। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कमरे में फंदा लगाया था। वहीं युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया हो। इन बिंदुओं की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एएसपी बोले- हर पहलू की जांच जारी एएसपी मनोज यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने तलवार से काटा 53 किलो का केक:सपेरे-किन्नरों ने डांस किया; हाथ मिलाने की होड़ मची, सेलिब्रेशन का VIDEO
    Next Article
    यूपी TET एग्जाम आज से:3 दिन 60 जिलों के 955 सेंटर पर होगी परीक्षा, 19.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment