Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में चलती ट्रेन में किन्नर का हंगामा...VIDEO:यात्रियों से अभद्रता और मारपीट, RPF ने शुरू की जांच

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के आसपास से गुजर रही ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली) में एक किन्नर द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 15/16 अप्रैल की रात का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेन में बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच के अंदर एक किन्नर यात्रियों के साथ बहस करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और कुछ यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी करता दिख रहा है। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि वह अपने फोन से किसी को बुलाने की धमकी देता है, जिससे कोच में मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। बच्चों और महिलाओं के सामने अश्लील हरकतों का आरोप यात्रियों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कोच में मौजूद महिलाओं और बच्चों के सामने अश्लील हरकतें भी कीं और गंदी गालियों का प्रयोग किया। इससे यात्रियों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रात के समय हुई, जब अधिकांश यात्री सफर कर रहे थे। सहारनपुर स्टेशन पर उतरने की बात वीडियो में संबंधित व्यक्ति को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने की बात कहते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो किसी यात्री द्वारा बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे मामले यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों में चिंता देखी जा रही है। RPF ने लिया संज्ञान, जांच तेज मामले का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। जल्द ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर्फ स्कूल बैग ही नहीं बच्चों के जूते-दवाइयां भी जले:बलिया में जांच से पहले नया VIDEO सामने आया, पैरेंटस फिर भड़के
    Next Article
    पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment