Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के मदरसे में दो शिक्षकों ने मासूम को पीटा...VIDEO:1 मिनट 49 सेकेंड का है वीडियो, बच्चे पर डंडों की बौछार, रहम की गुहार भी नहीं आई काम

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में एक छात्र को पीटने का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मदरसे में करीब 10 वर्षीय बालक के साथ दो शिक्षकों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 1 मिनट 49 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शिक्षक मासूम बच्चे को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है। इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है तथा रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों आरोपित शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे निर्दयता से पिटाई करते रहते हैं। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। जानकारी के अनुसार, ये वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है और ये सीएचसी के पास स्थित एक मदरसे का है। पीड़ित बालक पास के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित मदरसे के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू:स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी, कार्यक्रम जारी
    Next Article
    4 महीने से अटकी Jana Nayagan की रिलीज को लेकर बेसब्र हुए विजय, ‘राजनीतिक साजिश’ बताते हुए मांगा इंसाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment