Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष:लोगों ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के पाजराना जंगल में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह घटना थाना बेहट क्षेत्र के गांव पाजराणा (पांजरायपुर) की है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जंगल में गोवंश के अवशेष देखे, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक और जिला संयोजक अनुज सैनी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस तरह की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और कानून-व्यवस्था पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। सूचना मिलने पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ बेहट और इंस्पेक्टर सतपाल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके पर ही गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया, ताकि तनाव न बढ़े। इसके साथ ही थाना बेहट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम है, लेकिन घटना के बाद लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट पर कम हुए कर्मचारी:संचालकों ने बताया- समोसे समेत कई आइटम की बिक्री कम, कोयले और लकड़ियों का ले रहे सहारा
    Next Article
    किशनी के लिए सरकार ने एक रुपया नहीं दिया:विधायक बृजेश कठेरिया बोले- अपनी निधि से शहीद स्मारक-लाइब्रेरी बनवा रहा, 2027 में अधूरे काम पूरे करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment