Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर DM ने अंबेडकर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया:खिलाड़ियों की सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, व्यवस्थाएं परखीं

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का बुधवार शाम को डीएम अरविंद कुमार चौहान ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में खेल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह दौरा किया। इस दौरान डीएम ने स्टेडियम में चल रही विभिन्न खेल गतिविधियों का जायजा लिया और खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। DM ने स्टेडियम में संचालित प्रशिक्षण शिविरों की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि स्टेडियम में बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, स्विमिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, शूटिंग और क्रिकेट जैसे खेलों के नियमित प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान, डीएम चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खेल उपकरणों की गुणवत्ता, मैदानों की स्थिति और प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित खेल योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि जिले से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें। उन्होंने स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने इस दौरान मौजूद प्रशिक्षकों और स्टाफ से भी बातचीत की। उन्होंने उनके सुझाव सुने और आश्वासन दिया कि व्यावहारिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान बॉक्सिंग सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, जूडो प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली, पुनीत कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, गौरव कुमार, प्रियंका चौहान, आदेश कुमार, रूपेश कुमार, बृजेश कुमार, शिवनंदन यादव, सनी कुमार, सुप्रिया रानी, आकाश कुमार और अश्वनी कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नकली हार्पिक बनाने-बेचने वाले गिरोह पर छापा:गोदाम से भारी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर बरामद, जांच जारी
    Next Article
    पहलगाम हमले की बरसी पर कांग्रेस का कैंडल मार्च:शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, नेता बोले–पहलगाम की घटना दुखद और पीड़ादायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment