Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सगाई में चचेरे भाई की 5 गोली मारकर हत्या:मथुरा में एक बुलेट सिर में लगी, पत्नी से अफेयर का शक करता था पति

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार को एक युवक ने रिश्तेदार की सगाई में चचेरे भाई की हत्या कर दी। उसने लाइसेंसी पिस्टल से युवक को 5 गोलियां मारीं। एक गोली युवक के सिर में लगी। परिवार वाले युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गोवर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में शाम करीब पांच बजे की है। मृतक की पहचान पारसोली गांव निवासी गजेंद्र चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी पवन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पवन अपनी पत्नी और गजेंद्र के अफेयर को लेकर शक करता था। 2 तस्वीरें देखिए… लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली पुलिस के मुताबिक, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पारसोली गांव का रहने वाला गजेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ गोवर्धन रोड स्थित रोजी गार्डन में सगाई समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान चचेरे भाई पवन चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पवन चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गजेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही गजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सगाई समारोह बीच में रोका घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी पवन चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। घटना के कारण सगाई कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। रिश्तेदार भी वापस लौट गए। रिफाइनरी सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया- शुरुआती पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि उसे अपने चचेरे भाई गजेंद्र के अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की बाकी एंगल पर भी जांच की जा रही है। ------------------- यह खबर भी पढ़िए… प्रेमिका साथ नहीं भागी तो मार डाला: अमेठी में प्रेमी ने मुंह दबाया, दिल्ली से पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती अमेठी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वो रात में प्रेमिका से मिलने प्रतापगढ़ से अमेठी पहुंचा। उसे घर के पास खेत में बुलाया। जब प्रेमिका उससे मिलने पहुंची, तो उससे शादी करने की बात कहने लगा। साथ में भाग जाने का दबाव बनाने लगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पति को दफनाने के लिए डेढ़ फीट का गड्‌ढा खोदा':आगरा में पत्नी बोली- लाश घसीटकर बाथरूम ले गई, 1200 रुपए देकर फर्श बनवाई
    Next Article
    बुर्का पहने बदमाश 5 घंटे बाथरूम में छिपे रहे:झांसी में 2 लाख रुपए लूटे, फिल्मी अंदाज में बाइक से भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment