Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोफिया गर्ल्स स्कूल में India Super Model के ऑडिशन आयोजित:नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और परफॉर्मेंस से जीता दिल, 8 मई को होगा ग्रैंड फिनाले

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ कैंट स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल में शनिवार को टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला, जहां मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट शो और डांस बूस्टर सीजन 10 के ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस और मॉडलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक में अलग-अलग कैरेक्टर्स को जीवंत कर दिया। किसी ने सुपरहीरो बनकर तालियां बटोरीं तो किसी ने पारंपरिक अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूल की सिस्टर प्रिंसिपल मीना ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं और उनके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इवेंट के दौरान जजमेंट की जिम्मेदारी डी. युविका आह्लूवालिया, मॉडल खुशी पालीवाल और बीट्स ऑफ डांस के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने निभाई। जजों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और क्रिएटिविटी की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, यह ऑडिशन देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 8 मई को मेरठ में होगा, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर डांसर टेरेंस लुईस और मिस इंडिया अंशु वर्ष्णेय की खास मौजूदगी रहेगी। वहीं, अगला ऑडिशन 19 अप्रैल 2026 को सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल किड्ज, वेस्ट एंड रोड, मेरठ में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सीवर-सड़क निर्माण घोटाले के खिलाफ धरना:भाकियू नेता ने ठेकेदार-इंजीनियरों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मेरठ में छात्राओं को दी स्मार्ट प्रेजेंटेशन की ट्रेनिंग:RG पीजी कॉलेज में सात दिवसीय आईसीटी कोर्स से खुलेंगे रोजगार के नए साधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment