Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई-व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे:नगर निगम मुख्यालय में दिया धरना, इंकलाब जिंदाबाद के लगे नारे

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में गुरुवार को सफाई व्यवस्था का निजीकरण किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति और जलकल विभाग के संयुक्त धरने में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र रहे। सभी ने एक सुर में सफाई व्यवस्था के निजीकरण का विरोध किया। सभी ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। निजी कंपनियों के हो जाएंगे गुलाम धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों का कहना था कि सफाई व्यवस्था निजी हाथों में जाने से वह निजी कंपनियों के गुलाम हो जाएंगे। इसके अलावा भविष्य में स्थायी सरकारी नौकरी खत्म होने का भी खतरा बना रहेगा। यदि अधिकारी नहीं माने तो वह इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। निजीकरण से कर्मचारी आक्रोश में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी रमाकांत मिश्रा ने कहा कि एक आम सभा में नगर आयुक्त से बात की थी। वह निजीकरण का टेंडर निरस्त करने को राजी नहीं थे। हम लोग लगातार पत्राचार कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था के निजीकरण से कर्मचारी आक्रोश में हैं। टेंडर खुल गए हैं। कर्मचारी निजी कंपनियों को देकर अधिकारी गुलाम बनाना चाहते हैं। हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम प्रदेश स्तर का आंदोलन करेंगे। टेंडर प्रक्रिया जारी है धरना दे रहे अजीत बाघमार ने बताया कि नगर निगम में निजी कंपनी के हाथों सफाई कर्मचारियों को बेचा जा रहा है। नगर आयुक्त को हम पहले ही ज्ञापन दे चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया जारी है। चार जोन का टेंडर पड़ चुका है। यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम किसी भी स्तर तक जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में पत्नी की जेवर बेचकर किसान ने दी रिश्वत:नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की संस्तुति, 30 हजार वसूली
    Next Article
    औरैया में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत:पहचान के लिए पुलिस मोबाइल का लॉक खोलने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment