Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएसएन कॉलेज में करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित:डॉ. कृति गुलाटी बोलीं- उद्योग उन्मुख शिक्षा से मिलेंगे बेहतर अवसर

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सीएसएन महाविद्यालय में मंगलवार को व्यवसाय एवं प्रबंधन के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला ग्रेटर नोएडा के ऐकमैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से हुई, जिसमें सैकड़ों छात्रों को आधुनिक रोजगार संभावनाओं और कौशल विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक काउंसलर शिवेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को बाजार, रोजगार और संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाने हेतु परंपरागत पाठ्यक्रमों के बजाय बाजार की मांग के अनुरूप शिक्षा प्रणाली विकसित की जानी चाहिए। काउंसलर डॉ. कृति गुलाटी ने बताया कि आज का युग विज्ञान, तकनीकी और संचार का है, ऐसे में उद्योग उन्मुख प्रबंध शिक्षा युवाओं के लिए बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे बदलते समय के साथ अपने कौशल को विकसित करें और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध अवसरों के लिए खुद को तैयार करें। कार्यशाला की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों को करियर के सही चुनाव में उचित दिशा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपक राय ने किया, जबकि डॉ. जपनीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. स्मृता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या और गैर इरादतन हत्या में 7 को सजा:सिद्धार्थनगर कोर्ट ने सुनाया फैसला, आजीवन कारावास से लेकर 10 साल तक की कैद हुई
    Next Article
    मिर्जापुर में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:चोरी की 2 बाइक और पार्ट्स बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment