Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएनजी ऑटो की टक्कर से युवक की मौत:सीतापुर में काम से साइकिल से निकला था, चालक ऑटो छोड़कर फरार

    10 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की टक्कर से हुई इस घटना के बाद परिवार में शोक और इलाके में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के घैला गांव निवासी 18 वर्षीय जगदीश साइकिल से किसी काम के लिए घर से निकला था। जब वह पियना चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नैमिषारण्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जगदीश की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 10000 की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार:एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी
    Next Article
    'स्कूल लिस्ट के बाद परिवार में मिठाई बांट दी थी':रिजल्ट आया, वैकेंसी हाईकोर्ट गई; एडेड शिक्षक अभ्यर्थी बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment