Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी ने संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि:बोले- गौ सेवा और ब्रज की विरासत को आगे बढ़ाने में करेंगे सहयोग

    5 hours ago

    1

    0

    पद्मश्री संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना पहुंचे। माताजी गौशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान रही है। इन दोनों परंपराओं को जोड़ने का काम गौ माता करती हैं। संत रमेश बाबा ने अपना पूरा जीवन गौ सेवा, गौ रक्षा और ब्रज की संस्कृति को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रमेश बाबा ने ब्रज को कृष्णमय और राधामय बनाने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी विरासत तैयार की है। उनके कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने में वह हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान उन्होंने संत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और गौ पूजन किया। साथ ही माताजी गौशाला में संचालित श्यामलक्ष्मी अस्पताल के निशुल्क डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन भी किया। समाधि स्थल पर पहुंचकर किए पुष्प अर्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरह के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में चल रही भाजपा की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वह बरसाना स्थित माताजी गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने संत रमेश बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौशाला में गौ पूजन किया। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत रमेश बाबा के जीवन और उनके सेवा कार्यों को याद किया। दो बार आने का बनाया था कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाराज जी के देह त्यागने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने दो बार यहां आने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से आना नहीं हो सका। उनके मन में लगातार यह भाव था कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन गौ सेवा, गौ रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए लगा दिया, उनकी स्मृतियों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रमेश बाबा ने भारतीय विरासत, संस्कृति और सनातन परंपरा के लिए जीवनभर काम किया। ब्रज की भूमि को कृष्णमय और राधामय बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यों के जरिए समाज को ऐसी विरासत सौंपी है, जिसे आगे बढ़ाना जरूरी है। डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माताजी गौशाला परिसर में स्थित श्यामलक्ष्मी अस्पताल के निशुल्क डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर के शुरू होने से जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। सीएम योगी ने संत रमेश बाबा की ओर से शुरू किए गए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, योगी बाबा बालकनाथ, मौनी बाबा, पंडित बाबा, संत रमेश बाबा के उत्तराधिकारी ब्रजशरण दास महाराज, मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह और कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बदला मौसम, सुबह ठंड-कोहरे से मिली राहत:दो दिन बाद खिली धूप, साफ आसमान के साथ हुई दिन की शुरुआत
    Next Article
    पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी यूपी सरकार:पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा, योगी कैबिनेट की बैठक में होंगे बड़े फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment