Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी के रामपुर दौरे से पहले सुरक्षा जांच तेज:रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान

    1 day ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को प्रस्तावित रामपुर दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माल गोदाम तिराहा और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामान की गहन तलाशी ली गई। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर करीब आधे घंटे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मौजूद 20 से 25 यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की गई। प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई और पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी बाइक, स्कूटी और कारों की डिग्गियों की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले वाहनों की विशेष जांच की, ताकि किसी भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके उपरांत पुलिस टीम ने दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 स्थित माल गोदाम तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसों को रोककर यात्रियों के बैग और सामान की जांच की गई और संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की गई। दिल्ली-लखनऊ मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। सुरक्षा अभियान केवल सार्वजनिक परिवहन तक सीमित नहीं था। रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित लगभग 12 होटल, लॉज और अन्य ठहरने के स्थानों पर भी पुलिस ने चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराएं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौवीं के छात्र पढ़ेंगे देश में कैसे लगा था आपातकाल:NCERT ने सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों में किया बदलाव, वेद व महिला भागीदारी से होंगे रूबरू
    Next Article
    उमस और धूप ने किया बेहाल, जुलाई में होगी बारिश:दिन में तेज धूप, शाम और रात में छा सकते हैं बादल; पारा 39.4 डिग्री पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment