Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 23वें स्थान पर गोंडा:जिलाधिकारी ने अगले माह टॉप-10 में लाने का लक्ष्य रखा

    3 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की नवीनतम रैंकिंग जारी की है। इसमें गोंडा जनपद को प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग जारी होते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अगले माह जनपद को शीर्ष 10 में लाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है। मार्च माह की इस रैंकिंग में गोंडा ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों, विभागवार प्रगति की निगरानी और राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव इस रैंकिंग में दिखाई दिया है। प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की स्थिति में सुधार हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंडा को राजस्व श्रेणी में 21वां और विकास कार्यों में 26वां स्थान मिला है। प्रदेश में राजस्व और विकास की संयुक्त रैंकिंग में जिले को 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। मंडल स्तर पर जनपद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजस्व में दूसरा और विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया है, जिसे संतोषजनक उपलब्धि माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं की समयबद्ध प्रगति और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी और जवाबदेही तय करके ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रशासन ने आगामी माह में रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने की बात कही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जब से उन्होंने जिले का कार्यभार संभाला है, लगातार जिले की रैंकिंग सुधारने का काम किया गया है। पहले जिले की रैंकिंग लगभग 70 के करीब थी, जो अब सुधरकर 23वें स्थान पर आ गई है। उन्होंने अप्रैल माह की रैंकिंग में टॉप टेन में आने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में SIR में 22,154 नए मतदाता जुड़े:26 हजार 650 मतदाताओं की वृद्धि, चरखारी विधानसभा में अधिक मतदाता बढ़े
    Next Article
    गैर इरादतन हत्या में गुजैनी पुलिस की फाइनल रिपोर्ट खारिज:राजमिस्त्री की छत से गिरकर हुई थी मौत, दोबारा जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment