Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में SIR में 22,154 नए मतदाता जुड़े:26 हजार 650 मतदाताओं की वृद्धि, चरखारी विधानसभा में अधिक मतदाता बढ़े

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल 22,154 नए मतदाता जोड़े गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह सूची जारी की। आयोग के निर्देशानुसार, शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 230-महोबा और 231-चरखारी की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में मतदाताओं की कुल संख्या अब 6 लाख 28 हजार 257 हो गई है। विशेष पुनरीक्षण से पहले जिले में 6 लाख 1 हजार 607 मतदाता थे, जिसमें अब 26 हजार 650 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। महोबा विधानसभा क्षेत्र, जिसका प्रतिनिधित्व विधायक राकेश गोस्वामी करते हैं। मतदाताओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 401 से बढ़कर 2 लाख 95 हजार 577 हो गई है। इस विधानसभा में 9 हजार 806 नए नाम जोड़े गए हैं। जबकि 1 हजार 694 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए हैं। दूसरी ओर, विधायक बृजभूषण राजपूत के चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह अधिक देखा गया। यहां महोबा विधानसभा की तुलना में अधिक मतदाता बढ़े हैं। चरखारी में अब कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 680 हो गई है, जिसमें 12 हजार 348 नए मतदाता शामिल हुए हैं। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पूरे जिले में अब 3 लाख 43 हजार 763 पुरुष मतदाता, 2 लाख 84 हजार 478 महिला मतदाता और 16 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी नागरिक महोबा की आधिकारिक वेबसाइट या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच कर सकता है। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) कुंवर पंकज और एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कारगिल पंप से यादव होटल की रास्ता बंद:सीवर लाइन की वजह से 20 दिनों तक बंद रहेगी सड़क
    Next Article
    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 23वें स्थान पर गोंडा:जिलाधिकारी ने अगले माह टॉप-10 में लाने का लक्ष्य रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment