Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण:तीन डॉक्टर और एक एलटी अनुपस्थित मिले, सख्त हिदायत दी

    22 hours ago

    2

    0

    बुधवार सुबह एसडीएम अर्सला नाज ने दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मरीज के परिजनों की शिकायत पर किया गया था। जांच के दौरान तीन डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित पाए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया था। उसके परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी दिबियापुर लाए थे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज कुमार के न मिलने पर परिजनों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने पर एसडीएम अजीतमल अर्सला नाज़ सीएचसी दिबियापुर पहुंचीं। उनके पहुंचने तक डॉ. पंकज कुमार उपस्थित हो चुके थे। एसडीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अन्य स्टाफ की जानकारी ली, जिसमें डॉ. अब्दुल करीम, डॉ. सऊद अहमद, डॉ. शिखा राजपूत और एलटी सौरभ कुमार अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें डॉ. शिखा राजपूत की उपस्थिति दर्ज थी। इस पर उन्होंने डॉ. पंकज से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो स्क्वॉड सख्त:स्कूल-कॉलेज से बाजार तक व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान
    Next Article
    शिव ओम त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री बने:हरदोई में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया स्वागत, समस्याओं पर किया मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment