Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

    5 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस की पंजाब इकाई ने मंगलवार को शिअद और भाजपा के फिर से एक साथ आने को ‘‘मौकापरस्त राजनीतिक समझौता’’ करार देते हुए दावा किया कि राज्य की जनता का भरोसा खो चुकीं ये दोनों पार्टियां अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए हताशा में ऐसा कर रही हैं। यह दावा करते हुए कि 2027 के विधानसभा चुनावों में इस गठबंधन का कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, विपक्षी दल ने इस गठबंधन को दो खारिज कर दिये गए दलों के बीच राजनीतिक सुविधा का मेल करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘हो सकता है कि वे (भाजपा और शिअद) अपनी किस्मत बदल जाने की उम्मीद में एक साथ आए हों, लेकिन पंजाब का राजनीतिक गणित एकदम साफ है: शून्य जमा शून्य बराबर शून्य होता है।’’ कांग्रेस ने यह भी कहा कि इस गठबंधन का पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने याद दिलाया कि 2002 और 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शिअद-भाजपा गठबंधन को हराया था। बाजवा ने कहा, हम 2027 में भी उन्हें हराएंगे। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ने इस गठबंधन को दो ऐसी पार्टियों द्वारा राजनीतिक अस्तित्व बचाने की हताशा भरी कोशिश बताया, जिन्होंने पंजाब की जनता का भरोसा खो दिया है।’’ बाजवा ने कहा कि दोनों पार्टियों को अच्छी तरह पता है कि पंजाब के लोगों ने उनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, और उनमें से कोई भी अकेले अपने खोए हुए जनाधार को फिर से हासिल नहीं कर सकती।बाजवा ने बताया कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तर्क दिया था कि केंद्र द्वारा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने से इनकार करने के बाद, पार्टी के पास गठबंधन से बाहर निकलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, आज, वह उसी भाजपा नेतृत्व के साथ बैठे हैं। क्या बदल गया है?क्या किसानों की चिंताएं दूर हो गई हैं? क्या एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू कर दी गई है? क्या पंजाब के किसानों से किए गए सभी वादे पूरे कर दिए गए हैं, या फिर बादल परिवार की राजनीतिक मजबूरियां अचानक पंजाब के किसानों के हितों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई हैं?’’ उन्होंने ‘अग्निपथ योजना’ पर बादल से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा, ‘‘ क्या वे यह सुनिश्चित करेंगे कि अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाए और भारतीय सेना में नियमित भर्ती फिर से शुरू हो?कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि शिअद और भाजपा असल में हमेशा से साथ ही रहे हैं, और उनके औपचारिक रूप से एक साथ आने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बादल ने ‘‘राज्य को लेकर आरएसएस के नापाक मंसूबों का हिस्सा बनकर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karthigai Deepam पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने में तमिलनाडु सरकार नाकाम: BJP
    Next Article
    बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment