Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘सबकी अपनी मर्जी, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला’:होर्डिंग से फोटो हटाने पर संजीव बालियान बोले- मैंने तो सबका भला किया है

    6 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान प्रचार-प्रसार में लगे होर्डिंग-बैनरों से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की तस्वीर गायब होने का मामला अब सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे विवाद पर सोमवार को दिए गए उनके बयान के बाद मंगलवार को जब उनसे दोबारा सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बालियान ने कहा, “सबकी अपनी मर्जी है। इनसे मेरा कुछ नहीं बिगड़ने का।” उनके इस संक्षिप्त लेकिन अर्थपूर्ण बयान को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, एक दिन पहले जब उनसे होर्डिंग से तस्वीर गायब होने को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने साफ कहा था “जिसने फोटो गायब किया, उसी से पूछिए। मैंने तो सबका भला किया हुआ है।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा था कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था और वर्तमान में उनके पास कोई सरकारी पद नहीं है, इसलिए होर्डिंग पर उनका चित्र होना जरूरी भी नहीं है। बालियान के इन बयानों के बाद से ही सियासी गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया है। इसे स्थानीय स्तर पर भाजपा के भीतर समीकरणों और प्राथमिकताओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बालियान का ताजा बयान जहां एक ओर विवाद को तूल न देने की कोशिश है, वहीं यह संदेश भी देता है कि वे फिलहाल इस मुद्दे को टकराव की बजाय नजरअंदाज करने की रणनीति पर हैं। फिलहाल, यह पूरा मामला स्थानीय राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके दूरगामी संकेत क्या होंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB का सख्त पहरा:बलरामपुर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाया विशेष अभियान
    Next Article
    आगरा में परशुराम चौक पर चढे़ अराजक तत्व, माहौल गर्माया:जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लहराया, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, धरने पर बैठे, कल तक का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment