Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुभासपा की जिला बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन:आगामी चुनावों की रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई की बैठक जिला पंचायत परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना रहा। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक समीक्षा से हुई। इसमें बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। मुख्य अतिथि राघवेंद्र राम द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनाव को लेकर भी बैठक में गहन मंथन हुआ। संभावित प्रत्याशियों के चयन, उनकी सामाजिक पकड़ और जीत की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में निष्ठा, जनसेवा और क्षेत्रीय लोकप्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में हुए हालिया हादसे पर भी शोक व्यक्त किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पदाधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में जिला अध्यक्ष रविंद्र राजभर, मंत्री प्रतिनिधि बृजेश राजभर, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रील के बहाने लड़की के हाथ-पैर बांधे...चाकू से गला रेता:बिहार से गोंडा आकर किया मर्डर; प्रेमिका के लिए बेच दी थी दुकान
    Next Article
    मऊ के किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य:नहीं बनवाने पर सरकारी योजना और सम्मान निधि से होंगे वंचित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment