Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल SP ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी:'ओ री सखी मंगल गाओ री' गाना बजा, पिता बारातियों संग झूमकर नाचे

    17 hours ago

    2

    0

    यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना ओ री सखी मंगल गाओ री बजता रहा। इससे पहले केके बिश्नोई बारात में शामिल होने रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। यहां द्वारचार हुआ। केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकाला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment