Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल-SP के रिसेप्शन में गए सपा विधायकों से अखिलेश नाराज:बोले- उन्हें नहीं जाना चाहिए था, बातचीत करके समझाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    संभल एसपी के रिसेप्शन में सपा नेताओं के शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। बातचीत कर उन्हें समझाया जाएगा। दरअसल, संभल एसपी केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी के बाद हुए रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के तीन विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा की एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा। कानपुर में सामने आए कथित किडनी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को वास्तविक समस्याओं का अंदाजा नहीं है और वे विपक्ष की रैलियों को फ्लॉप बताने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली नोट और किडनी कांड में भाजपा के लोग शामिल हैं। कहा- भाजपा के लोग सपा शासन की परियोजनाओं का भी श्रेय लेने में लगे है। एक बात वो भूल ही गए कि जब से वो बने हैं, एक वनस्पति का विकास बहुत हुआ है। 200 किलो फिर पकड़ा गया है। 'गांजा गंज' पर मूवी बनेगी। 'धुआं धर' पर भी फिल्म बननी चाहिए। अब पढ़िए अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बातें… 1- दादरी रैली के बाद भाजपा नेताओं की भाषा बदली... अखिलेश यादव ने कहा कि दादरी रैली के बाद भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है और वे सपा सरकार के समय शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स-जैसे रिवर फ्रंट, मेट्रो और जेपीएनआईसी-का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा यह स्पष्ट करे कि वे ये बातें 'असल में कह रहे हैं या असर में।' 2- चुनाव खत्म होते ही पूरी भाजपा की बटालियन यूपी में जुट जाएगी सपा प्रमुख ने कहा- जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, पूरी भाजपा की फौज यूपी में आ जाएगी। हम लोग दूर से देख रहे हैं जहां चुनाव हो रहा है, वहां बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर क्या काम कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कई अधिकारियों को हटाया गया, लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि हम संगठन के लोग मिलकर जमीन पर काम करेंगे। 3- हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाने वाले जेल जाएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है। जिन लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाया है, उनको जेल भेजा जाएगा। देवरिया नकली नोट मामले में उन्होंने कहा कि वहां का मामला अलग है। नकली नोट देश में आ रहे हैं और असली देश के बाहर जा रहे हैं। उन्होंने पूछा- अगर तस्वीर ही सब कुछ बताती है, तो तस्वीर किसके साथ है? 4- कोई भाजपा नेता पानी टंकी के नीचे प्रेस कांफ्रेंस कर दे भ्रष्टाचार पर घेरते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं को चैलेंज किया कि भाजपा के लोगों से कहो कि पानी की टंकी के नीचे खड़े होकर प्रेस कांफ्रेंस कर के दिखाएं। उन्होंने कहा-ग्रीन कॉरिडोर पर चल कर आओ तो समझ में आ जाएगा कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है। ------------------------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    EU या रूस… यूक्रेन जैसा रास्ता चुनने पर इस देश को पुतिन ने चेताया
    Next Article
    मायावती ने दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया:अजय राय बोले योगी सरकार में ईमानदार अफसर परेशान, पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएंगी कांग्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment