Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में युवक को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला:2 मिनट तक सिर पानी में दबाए रखा, छटपटाता रहा, किसी ने मदद नहीं की

    20 hours ago

    1

    0

    संभल में सोमवार दोपहर 18 साल के एक युवक को उसके गांव के युवक ने स्विमिंग पूल में डुबोकर मार दिया। उस वक्त स्विमिंग पूल में कई लोग नहा रहे थे। घटना का CCTV सामने आया है। आरोपी ने 2 मिनट तक युवक का सिर पानी में दबाए रखा। युवक छटपटाता रहा, मदद के लिए अपने दोनों हाथ हवा में उठाए। लेकिन न तो किसी ने मदद की और न ही आरोपी ने उसे छोड़ा। जब युवक की मौत हो गई तो आरोपी स्विमिंग पूल से बाहर आ गया। इसके बाद युवक का शव स्विमिंग पूल की तलहटी में चला गया। थोड़ी देर बाद जब अन्य लोग नहाने पहुंचे तो शव एक व्यक्ति के पैर से टकराया, तब लोगों को पता चला। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। घटना नखासा के गांव सलारपुर कलां की है। घटना की 4 तस्वीरें देखिए… पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए... पिपली रामपुर मिलक में रईस अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी और उसके सात बच्चे हैं। इनमें मोहम्मद साने आलम (25), नजरे आलम (20), सोहिल (18), फैज आलम (16 ), मोहम्मद साहिल (11), गुलिस्ता (22 ) और फिजा (19) शामिल हैं। सोहिल सोमवार की दोपहर 1 बजे सलारपुर कलां में बने स्विमिंग पूल में नहाने गया था। आरोप है कि स्विमिंग पूल में एक युवक ने उसे डुबोकर मार दिया। इसका एक सीसीटीवी सामने आया है। सोहिल अपने पिता की तीसरी संतान था। बताया जा रहा है कि सोहिल को जिसने डुबोया, वह उसी के साथ साइकिल से वहां पहुंचा था। 2 मिनट तक छटपटाता रहा सीसीटीवी में सोहिल सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अन्य युवक के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहा था। तभी सोहिल के साथी ने उसका सिर पानी में दबा दिया। वह छटपटाने लगा। उसने ऊपर आने की कोशिश की, लेकिन युवक ने पूरी ताकत से उसे नीचे दबाए रखा। आरोपी इस दौरान इधर-उधर देखता भी रहा। इस बीच कई लोग पूल में नहाने के लिए कूदे। आरोपी ने करीब 2 मिनट बाद सोहिल को छोड़ दिया। इसके बाद सोहिल 4 सेकंड के लिए पानी के ऊपर आया, उसने तैरकर बाहर आने की कोशिश भी की, लेकिन फिर डूब गया। उसका शव पूल की तलहटी में चला गया। पैरों में फंसा शव, तो पता चला स्विमिंग पूल मालिक सालिम ने बताया, एक व्यक्ति नहाने के लिए जब कूदा तो उसके पैरों में सोहिल का शव फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजनों को सूचना दी गई। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। तब उन्हें पता चला कि सोहिल को तैरना आता था तो वो डूब कैसे सकता है। उन्होंने स्विमिंग पूल का कैमरा चेक किया तो उनके सामने सच्चाई आई। सोहिल को पानी के अंदर डूबोते हुए उसका साथी दिखा। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी सोमवार शाम को मिली है। हल्का के दरोगा को जांच करने के लिए गांव भेजा गया है। पिता बोले- मेरे बच्चे को डूबोकर मारा सोहिल के पिता रईस ने कहा- मेरा बेटा स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था, उसे इलाज के लिए संभल के संजीवनी अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसे पानी में डूबोकर मारा गया है। ------------- ये खबर भी पढ़िए.. अब्बास अंसारी के घर पर आधी रात पुलिस की दबिश:सीओ ने पूछा- यहां कैसे रह रहें, गनर क्यों बदला?; नोटिस थमाया माफिया मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास पर रविवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्तार के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी वहां अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर करीब 15 मिनट तक गेट नहीं खुला। हालांकि, गेट खुलने पर जब सीओ सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में टीम अंदर दाखिल हुई तो अब्बास अंसारी अंदर मौजूद मिले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंदजी की भावुक अपील-मेरी चिंता छोड़िए, हम बोलें न बोलें:जो कुछ होना था, वो हो गया; बीमारी के चलते 10 दिन से पदयात्रा बंद
    Next Article
    यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:स्टार्ट करते ही धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment