Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में यूपी बोर्ड मूल्यांकन 91.26 प्रतिशत पूरा:2.26 लाख कॉपियां जांची गईं, आज मूल्यांकन का अंतिम दिन; 21 हजार बाकी

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 91.26 प्रतिशत पूरा हो गया है। 11 दिनों में कुल 2,26,405 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, जबकि 21,684 कॉपियां शेष बची हैं। आज मूल्यांकन का अंतिम दिन है। जनपद में कुल 2,48,089 उत्तर पुस्तिकाएं थीं। मूल्यांकन के 11वें दिन 12,279 कॉपियां जांची गईं। जनपद के पांच मूल्यांकन केंद्रों में से एसएम इंटर कॉलेज और हीरा देवी इंटर कॉलेज बहजोई में मूल्यांकन कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सर्वेश कुमार ने बताया कि आज इंटरमीडिएट की 8,079 और हाईस्कूल की 10,383 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस कार्य में 343 अध्यापक शामिल थे। कुल मिलाकर, 11 दिनों में इंटरमीडिएट की 1,22,725 और हाईस्कूल की 1,03,680 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। अन्य केंद्रों में एसएमई इंटर कॉलेज चंदौसी में 95 प्रतिशत, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल में 96.30 प्रतिशत और आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज संभल में 93.05 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है। सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से कॉपियों की जांच कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी परीक्षकों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं और बिना आईडी के किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। केंद्रों के खुलने और बंद होने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। मूल्यांकन केंद्रों के बाहर गेट पर लगी सूची में हर अध्यापक के नाम के आगे उनका फोटो भी लगा है। गौरतलब है कि इस वर्ष 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में संभल जनपद से कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 27,786 इंटरमीडिएट और 23,646 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि मूल्यांकन कार्य को जल्द गति दी जाएगी, ताकि तय समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के UP कालेज में छात्रों ने सिर मुड़वाया:छात्र सूर्य प्रताप की हत्या मामले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, सभी एंट्री पॉइंट बंद; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment